‘एक हसीना एक दीवाना’, छल-कपट के साथ कौन बना हसीन दिलरुबा का निशाना?

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नई दिल्ली। हसीन दिलरुबा एक बार फिर से अपनी खूबसूरती के जाल में लोगों को फंसाने के लिए लौट रही है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट पर से पर्दा उठाते हुए एक मोशन पोस्टर रिलीज किया था, जिसने ऑडियंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया था।

अब नेटफ्लिक्स (Netflix) ने ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ (Hasseen Dillruba) का सस्पेंस, छल और मौत के खेल से भरा ट्रेलर आउट कर दिया है, जिसे देखकर आपके दिमाग में निश्चित रूप से कई सवाल पैदा हो जाएंगे।

साल 2021 में रिलीज हुई तापसी पन्नू -विक्रांत की फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। मूवी का सस्पेंस दर्शकों को बेहद पसंद आया था। तीन साल में हसीन दिलरुबा और भी निर्दयी हो गयी है, क्योंकि पति विक्रांत मैसी संग मिलकर अब वह एक और भोले शख्स को फंसाने चली है। फिर आई हसीन दिलरुबा'(Phir Aayi Hasseen Dillruba) का ट्रेलर नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

इस ट्रेलर की शुरुआत होती है तापसी पन्नू और CID के अभिजीत के साथ, जो फिर आई हसीन दिलरुबा में एक इंस्पेक्टर का किरदार अदा कर रहे हैं। वह एक पावरफुल डायलॉग बोलते हैं कि शायद भगवान भी इंसाफ का इंतजार कर रहा है। फिर से उनसे पूछना पड़ेगा, रिशु सक्सेना कहां हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पति या प्रेमी किसे खोएंगी हसीन दिलरुबा

जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे दिखाया गया है कि कैसे रानी-अभिमन्यु (Sunny Kaushal) की तरफ आकर्षित होती हैं, जिसे देखकर रिशु (Vikrant Massey) को जलन हो जाती है और फिर शुरू होता हैं मौत का तांडव।

इस फिल्म में ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) और टीना मुनीम की मूवी ‘कर्ज’ में फिल्माए गाने ‘एक हसीना थी, एक दीवाना था’ को भी रिक्रिएट किया गया है। फिर आई हसीन दिलरुबा 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। फिल्म में सनी- विक्रांत और तापसी के अलावा जिम्मी शेरगिल भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें:- गुजरात से लौटीं लक्सर पीजी कॉलेज की प्रोफेसर कनुप्रिया, उद्यमिता के प्रति छात्रों को करेंगी प्रेरित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img