03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है, जहां कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रप्रयाग दौरे के बीच कहा कि यात्रा की व्यवस्थाएं अभी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हैं।

गोदियाल ने तंज भरे अंदाज में यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ज़मीनी स्तर पर कई जरूरी तैयारियां अधूरी हैं। खासतौर पर गैस और अन्य आवश्यक आपूर्ति को लेकर सरकार की ओर से स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है, जिससे होटल कारोबार पर असर पड़ रहा है और एडवांस बुकिंग में कमी देखी जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल प्रशासनिक पत्राचार से समस्या का समाधान नहीं होगा। उनके मुताबिक, इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर राजनीतिक स्तर पर समाधान निकालना चाहिए।

गोदियाल ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यात्रा के नाम पर किए गए प्रचार-प्रसार का फायदा आम लोगों तक नहीं पहुंचेगा और यह महज छवि सुधारने की कवायद बनकर रह जाएगा।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img