पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म और कूड़ादान में फैंक दिया, बाद में परिजनों ने अपनाया
  • पुलिस ने किया हस्तक्षेप, शव को निकाल कर कब्जेमें लिया   

एफएनएन, पिथौरागढ़ : पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची एक नाबालिग ने जिला अस्पताल के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। लड़की ने होशियारी से बच्चे को अस्पताल के कूड़ेदान में फेंक दिया और जबरदस्त ब्लीडिंग के चलते वह अस्पताल में भर्ती हो गई। मामला संदिग्ध देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की तो पता चला कि बच्चा कूड़ेदान में पड़ा है। पुलिस ने उसे निकालकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान देेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती पेट दर्द की शिकायत लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची। जिला चिकित्सालय में चिकित्सक को दिखाने से पूर्व ही युवती ने बाथरू म में एक बच्चे को जन्म दे दिया, लेकिन बच्चे की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। युवती ने बच्चे को कूड़े के ढेर में डाल दिया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण युवती को महिला चिकित्सालय लाया गया, यहां भी युवती ने चिकित्सकों को कोई जानकारी नहीं दी और खुद को विवाहित बताया। चिकित्सकों ने संदेह के आधार पर पुलिस को मैमो भेज दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे का शव कूड़ेदान से निकलवाया। युवती द्वारा बच्चे की स्वाभाविक मौत बताई और कोई जानकारी नहीं दी। इस पर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर घर लौट गए और शव को दफना दिया गया। पुलिस ने इस बीच युवती के अविवाहित होने का पता लगा लिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर दफनाए गए शव के बच्चे को वापस निकलवाया और उसका पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया। बुधवार की देर रात कोतवाल रमेश तनवार की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img