03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बंशीधर भगत का अल्मोड़ा में जबरदस्त विरोध

Spread the love
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, काले झंडे दिखाए

एफएनएन, अल्मोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कुमाऊं भ्रमण के दौरान आज अल्मोड़ा पहुंचने पर विरोध का सामना करना पड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाएं और जमकर नारेबाजी की।
नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। हालांकि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पार्टी की ओर से स्वयं नेता प्रतिपक्ष से माफी मांग चुके है बावजूद इसके कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है।
भगत के आज अल्मोड़ा विधानसभा दौरे पर पहुंचने की भनक लगते ही कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस व महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां बस स्टेशन के पास एक होटल में आयोजित कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंचे। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क में ही जोरदार प्रदर्शन किया और बंशीधर गो बैक के नारे लगाए।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण व महिला सम्मान की बात करती है लेकिन बंशीधर द्वारा की गई टिप्पणी से यह साबित हो गया कि भाजपा राज में महिलाओं का सम्मान नहीं है।
वही, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे ने कहा कि भाजपा एक ओर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की बात करती है दूसरी ओर जिम्मेदार पदों पर बैठे उनके नेता द्वारा महिलाओं पर इस तरह टिप्पणी ​की जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान सिर्फ नारों तक सीमित रह गया है। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान नहीं है।
इस दौरान कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, संजय दुर्गापाल, पंकज कांडपाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बिष्ट, गीता ​मेहरा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे, ललित सतवाल, कमल सिंह कोरंगा, भय्यू शैली, राहुल अधिकारी, नवीन नेगी, हिमांशु बिष्ट, मुकेश नेगी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img