03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना वैक्सीन के नाम पर भी ठगी, कई गिरोह सक्रिय

Spread the love
  • लोगों से आधार और ओटीपी की जानकारी मांग रहे ठग
एफएनएन, देहरादून : कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। लोगों को वैक्सीन के पंजीकरण के लिए लगातार कॉल की जा रही हैं। इसमें आधार के साथ मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। साइबर ठगों से बचने के लिए पुलिस व साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है।
देश के वैज्ञानिकों ने कोविड वैक्सीन विकसित करने में सफलता पाई है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। फ्रंट लाइन वारियर्स को शुरुआत में वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। ऊधमसिंह नगर जिले में अभी वैक्सीन के आने का इंतजार है। इसी बीच, साइबर ठग लोगों को वैक्सीन के नाम पर ठगने की कोशिश में जुट गए हैं। साइबर सेल में इस तरह के तीन मामले खटीमा और जसपुर से सामने आ चुके हैं। पुलिस और साइबर सेल ठगों से लोगों को जागरूक रहने की सलाह दे रहा है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा है कि ठग कोविड-19 के  टीके के नाम पर लिंक भेजते हैं तो उससे बचा जाए। लिंक को खोलने से बैंक खातों का डाटा चोरी होने के साथ रुपयों की ठगी हो सकती है। कोरोना वैक्सीन के लिए किसी भी तरह के पंजीकरण अभी तक नहीं किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी साझा की जाएगी तो वह अधिकारिक रूप से होगी।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img