03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किसानों के कदम नहीं रोक सका पुलिस-प्रशासन

Spread the love
  • सितारगंज और बाजपुर में बैरिकेडिंग तोड़कर निकले किसान
  • पुलभट्टा में जाम, प्रशासन को गच्चा देकर निकले पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड

एफएनएन, रुद्रपुर : किसान बिल के विरोध में किसानों की गाजीपुर बॉर्डर कूच रोकने में पुलिस- प्रशासन पूरी तरह विफल रहा। जहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ गच्चा देकर दिल्ली रवाना हो गए। वहीं सितारगंज में किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अपने ट्रैक्टर ट्राली दौड़ा दिए। किसान बिल के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर पर कुछ क्या ऐलान किया था। किसानों के समर्थन में विपक्षी दल भी थे, इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को ही रणनीति तय कर ली थी। किसान नेताओं से बात कर उन्हें समझाया गया था, लेकिन शुक्रवार को प्रशासन किसानों के आगे बौना साबित हुआ। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और किसानों की सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन स्थिति को भापने में नाकाम रहा। रुद्रपुर में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिया गया था लेकिन बेहड़ पुलिस को गच्चा देकर दिल्ली रवाना हो गए।

वहीं पुलभट्टा पर रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम लगाया गया। इससे सितारगंज आने जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए और करीब एक घंटा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद एडीएम जगदीश कांडपाल, एसडीएम मुक्ता मिश्रा और एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने जैसे तैसे किसानों को समझा कर जाम खुलवाया। इससे पहले किसानों ने सितारगंज में लगी बैरिकेडिंग को ट्रैक्टर ट्राली से तोड़ दिया और दिल्ली रवाना हो गए। बाजपुर में किसानों की पुलिस से तनातनी हुई। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और तीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Hot this week

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img