03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी मेंं क्राइम बेकाबू, अब राजधानी मेंं व्यापारी नेता को सरेशाम ताबड़तोड़ आठ गोलियां मारीं, मौत

ईंट भट्ठे पर जा रहे व्यपारी नेता की रविवार सरेशाम नृशंश हत्या से मोहनलालगंज इलाके में दहशत

एफएनएन, लखनऊ: यूपी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में बेखौफ बदमाशों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष की रविवार को सरेशाम गोलियों से भूनकर नृशंस हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही आला पुलिस-प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। व्यापारी नेता की बीच शहर में सरेशाम हुई हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।
कोतवाली मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा निवासी ईंट भट्ठा व्यवसायी सुजीत पांडेय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी संध्या पांडेय इंद्रजीत खेड़ा गांव की प्रधान हैं। वारदात उस वक्त हुई जब रविवार शाम व्यापारी नेता सुजीत पांडेय अपने ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। घात लगाए बैठे बदमाशों ने सफारी कार से उतर रहे सुजीत को ताबड़तोड़ आठ गोलियां मारीं और फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। उधर, गंभीर घायल व्यापारी नेता सुजीत पांडेय ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना के कारणों के बारे म़े कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है। ग्राम प्रधान पत्नी संध्या पांडेय की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दी गई है।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img