03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नमो सेना इंडिया के नवनियुक्त बरेली मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय की मीरगंज में शानदार अगवानी

  • विपिन शर्मा को सौंपा मंडल महामंत्री का दायित्व, मंडल महामंत्री नितिन शर्मा ने किया सबका स्वागत

एफएनएन, मीरगंज, बरेली: भाजपा समर्थक नमो सेना इंडिया के नवनियुक्त बरेली मंडल अध्यक्ष अशोक उपाध्याय एडवोकेट की मीरगंज पहुंचने पर फूलमालाओं से लादते हुए शानदार अगवानी की गई।

मीरगंज के आरपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में पदभार संभालने के बाद नगर में प्रथम बार आगमन पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री उपाध्याय का भव्य स्वागत किया गया। अपने अभूतपूर्व स्वागत से गद्गद मंडल अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने भरोसा दिलाया कि वे और उनकी पूरी टीम संगठन के मंच का भरपूर इस्तेमाल बरेली मंडल खासकर मीरगंज में तमाम बुनियादी सुविधाओं के तेजी से विकसित कराने और गरीबों, दबे-कुचलों, जरूरतमंदों को हरसंभव मदद पहुंचाने में करते रहेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए बरेली के युवा समाजसेवी विपिन कुमार शर्मा को बरेली मंडल का महामंत्री मनोनीत करने की भी घोषणा की। समारोह में सक्रिय सहभागिता और स्वागत करने वालों में अरुण तिवारी, बब्लू भइया, देवेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, कौशलेंद्र गौड़, अजय उपाध्याय, अरुण शुक्ला, पुनीत त्रिवेदी, मुकेश पांडेय, नितिन शर्मा, गोपाल पाठक, संजीव शर्मा, मिंटू भारद्वाज, उर्मिलेश, रोहित शर्मा आदि शामिल रहे। समारोह का सफल संचालन मुकेश शर्मा, अध्यक्षता देवकीनंदन. शर्मा ने और सभी का स्वागत मंडल महामंत्री नितिन शर्मा ने किया।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img