03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल के पैदल मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण, डीएम ने दिए निर्देश

Spread the love

सुबह अधिकारियों संग पैदल टहलकर लिया तल्लीताल-कलक्ट्रेट, जजी, पुलिस लाइन, एसएसपी दफ्तर मार्ग का जायजा

एफएनएन, नैनीतालः जिलाधिकारी सविन बंसल ने नैनीताल के पैदल मार्गों के सौन्दर्यीकरण पर जोर दिया है। उन्होंने तल्लीताल बाजार से कलेक्ट्रेट, जिला जजी, पुलिस लाईन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पैदल मार्ग को दुरुस्त कर सुन्दर बनाने का फैसला किया है। उन्होंने मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तल्लीताल-कलेक्ट्रेट सम्पर्क मार्ग का अधिकारियों के साथ पैदल घूमकर मौका मुआयना किया। सम्बन्धित मार्गों के सुधार और सौन्दर्यीकरण कराने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण एवं सौन्दर्यकरण हेतु 98.72 लाख की धनराशि जिला स्तर से जारी भी कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि तल्लीताल से कलैक्ट्रेट, पुलिस लाईन, जिला जजी, एसएसपी कार्यालय को जोड़ने वाले यह बहुत ही पुराना सम्पर्क मार्ग है तथा इन महत्वपूर्ण कार्यालयों तक आने के लिए शाॅर्टकट भी है। लिहाजा इस मार्ग का कुमाऊॅनी शैली आधारित सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण मार्ग में उच्च क्वालिटी की टाइल्स लगाने के साथ ही सड़क के दोनों ओर दीवारों की मरम्मत करा कर उन पर पेंटिंग तथा कुमाऊॅ संस्कृति पर आधारित म्यूरल्स भी लगाये जायेंगे। इसके साथ ही पूरे रास्ते पर स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी।

कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीवन सिंह धर्मसत्तू को टाईल्स और सम्पर्क मार्ग का निर्माण इस तरह करवाने को कहा कि  बर्फबारी, बरसात के दौरान फिसलन न हो पाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को दीवार के ऊपर पेयजल की लाइनों को शिफ्ट कराने को कहा। कलक्ट्रेट मार्ग पर नगर पालिका द्वारा लगाये गये डस्टबिन तत्काल हटाने के निर्देश ईओ अशोक कुमार वर्मा को दिए।डस्टबिन से खाली हुए स्थान पर भी सौन्दर्यकरण करवाने को कहा। खुली नालियों को लोहे के जाल से ढंकवाने को भी निर्देशित  किया है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img