03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: मौसम की खराबी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट्स कैंसिल

Spread the love
  • घने कोहरे के कारण कई घंटे देरी से पहुंच पाईं इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया की अन्य उड़ानें

एफएनएन,ऋषिकेश : उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहे कोहरे का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण तीन उड़ानें कैंसिल हुई। जिनमें दिल्ली-दून व दून-पंतनगर के बीच संचालित होने वाली एयरइंडिया की उड़ान के अलावा स्पाइसजेट की दिल्ली-दून उड़ान भी शामिल थी।

तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वर्तमान में करीब डेढ़ दर्जन उड़ानें संचालित हो रही हैं। कोहरे के कारण हवाई उड़ानों के शेड्यूल प्रभावित होने लगे हैं। मंगलवार सुबह के समय कोहरे के कारण जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विजिविलिटी बेहद कम हो गई, जिससे सुबह के समय यहां आने वाली उड़ानें कैंसिल हो गयी।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रात: 07:20 बजे इंडिया की फ्लाइट पहुंचती है, जो प्रात: आठ बजे यहां से पंतनगर के लिए उड़ान भरती है। मगर, मौसम खराब होने के कारण यह फ्लाइट कैंसिल हो गई। वहीं प्रात: 8:10 बजे पहुंचने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी मौसम के कारण कैंसिल रही। जबकि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट, नौ बजे मुंबई से आने वाली स्पाइस जेट, 10 बजे लखनऊ से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के अलावा सवा दस बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर जौलीग्रांट नहीं पहुंच पाईंं।

यह सभी उड़ानें दोपहर बारह बजे के बाद यहां पहुंचींं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने बताया कि सुबह के समय घने कोहरे के चलते एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी होने से फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से यहां पहुंचींं जबकि कोहरे को देखते हुए स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने पहले ही अपनी एक-एक उड़ान को कैंसिल कर दिया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल बुधवार की उड़ानों के समय में अभी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img