03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राहतः उत्तराखंड के नौ पहाड़ी जिलों के पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीकली आफ

Spread the love
  • नए साल में एक जनवरी से फैसला लागू कराने की तैयारी, डीजीपी ने दिए साफ संकेत

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस में अब पहाड़ के 9 जनपदों में तैनात हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को नए साल में एक जनवरी से साप्ताहिक अवकाश देने  की तैयारी है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी 9 पहाड़ी जनपदों के पुलिस कप्तान के साथ वार्ता कर एक जनवरी 2021 से विधिवत आदेश भी जारी कर दिया जाएगा। इस फैसले से तमाम पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश का लाभ मिल सकेगा।

इमरजेंसी में रद्द भी हो सकेगा वीकली आफ 

साफ किया कि इमरजेंसी होने पर पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश से ड्यूटी पर बुलाया भी जा सकेगा। साप्ताहिक अवकाश की नई व्यवस्था में ऐसे प्रावधान भी करने होंगे। दरअसल राज्य में पुलिस के कामकाज को देखते हुए  साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू करवाने के मामले में डीजीपी श्री कुमार  खुद भी काफी गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने पर पुलिस कर्मी अपने परिवार के बीच ज्यादा वक्त बिता सकेंगे और ड्यूटी के भारी तनाव से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img