Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में कई न्यायाधीशों के तबादले, जानिये क्या हुआ फेरबदल

उत्तराखंड में कई न्यायाधीशों के तबादले, जानिये क्या हुआ फेरबदल

एफएनएन, नैनीतालः उत्तराखंड में कई न्यायाधीशों के तबादले हुए हैं।  उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल के हस्ताक्षरों से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) सुजीत कुमार को फेमिली कोर्ट कोटद्वार का जज नियुक्त किया गया है। रजिस्ट्रार (कंप्यूटर) मनोज गर्ब्याल का तबादला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सप्तम) देहरादून के पद पर किया गया है। वहीं, उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी-उजाला भवाली के अतिरिक्त निदेशक अंबिका पंत क हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार (कंप्यूटर) के पद पर नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा देहरादून के अतिरिक्त जिला जज (एडीजे)- पोक्सो अनिरूद्ध भट्ट को रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल के पद पर नई तैनाती मिली  है। वहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) सप्तम देहरादून अश्विनी गौड़ को एडीजे पोक्सो देहरादून बनाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments