03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun Ajay Bateja हत्याकांड : प्रॉपर्टी विवाद में सौतेले भाई ने दी सुपारी, कुख्यात शूटर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Ajay Bateja हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। थाना राजपुर क्षेत्र के जाखन में हुई इस हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की बड़ी साजिश सामने आई है। पुलिस ने मामले में पश्चिमी यूपी के कुख्यात शार्प शूटर रजत उर्फ जैकी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के सौतेले भाई अमित बटेजा ने ही संपत्ति विवाद के चलते सुपारी देकर हत्या करवाई थी। आरोपी ने अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया और अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, 26 मई 2025 को जतिन कुमार ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई अजय बटेजा की जाखन स्थित घर में हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस, CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी रजत उर्फ जैकी ने बताया कि अजय बटेजा और उसके सौतेले भाई अमित बटेजा के बीच लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। अमित का आरोप था कि अजय परिवार की संपत्ति को बर्बाद कर रहा है और उसे हिस्सा नहीं दे रहा।

योजना के तहत 25 मई 2025 को आरोपी अपनी प्रेमिका के साथ सहारनपुर में अमित बटेजा से मिला, जहां हत्या की पूरी साजिश रची गई। इसके बाद सभी लोग देहरादून पहुंचे और रात में अजय बटेजा के घर रुके।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले अजय को काफी शराब पिलाई और फिर तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटकाने की कोशिश भी की गई, लेकिन आरोपी सफल नहीं हो पाए। पकड़े जाने के डर से वे घर में लगे CCTV की DVR भी अपने साथ ले गए।

घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से कुख्यात शूटर को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी अमित बटेजा और हुमेरा उर्फ जोया की तलाश जारी है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पश्चिमी यूपी का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img