एफएनएन, गाजियाबाद : Ghaziabad Car Fire गाजियाबाद के शास्त्री नगर स्थित ब्लॉक D में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटा है। विस्तृत जानकारी सामने आते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।






