03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun Hospital Fire : पैनेसिया हॉस्पिटल में आग, ICU में मचा हड़कंप

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Hospital Fire देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ICU में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह ICU में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट और ब्लास्ट को माना जा रहा है।

घटना के समय ICU में छह मरीज भर्ती थे। आग लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। अस्पताल कर्मियों, पुलिस और राहत टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला और अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया।

धुएं और जहरीली गैस के कारण कुछ मरीजों और कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। राहत कार्य में जुटे तीन पुलिसकर्मियों को भी सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसएसपी प्रमोद डोबाल और एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला पहले से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल अस्पताल में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Online Pharmacy Strike: देशभर में केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल स्टोर बंद

एफएनएन, नई दिल्ली : Online Pharmacy Strike और डिजिटल...

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Double Otp System हरियाणा में शुरू, अब साइबर ठगी करना होगा मुश्किल

एफएनएन, हरियाणा : Double Otp System साइबर ठगी पर...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

Topics

Online Pharmacy Strike: देशभर में केमिस्ट हड़ताल, मेडिकल स्टोर बंद

एफएनएन, नई दिल्ली : Online Pharmacy Strike और डिजिटल...

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img