



एफएनएन, देहरादून : UKSSSC Exam उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के तकनीकी पदों के लिए होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 3 मई 2026 को प्रस्तावित समूह ‘ग’ की इस भर्ती परीक्षा को अगली सूचना तक टाल दिया है। हालांकि आयोग ने अभी तक नई परीक्षा तिथि का ऐलान नहीं किया है।
आयोग द्वारा जारी आदेश में परीक्षा स्थगित करने के पीछे “अपरिहार्य कारणों” का हवाला दिया गया है, लेकिन स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। इससे उन हजारों अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है, जो लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
गौरतलब है कि आयोग ने 20 मार्च 2026 को परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, जिसमें 3 मई को तकनीकी पदों की परीक्षा और 17 मई को स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा प्रस्तावित थी। ताजा अपडेट में केवल 3 मई वाली परीक्षा को स्थगित किया गया है, जबकि 17 मई की परीक्षा को लेकर अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 57 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, सर्वेक्षक, साहसिक खेल अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, फोटोग्राफर, मनोवैज्ञानिक समेत कई तकनीकी पद शामिल हैं। सबसे अधिक 27 पद सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के हैं।
आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2025 में पूरी हो चुकी थी। अभ्यर्थियों ने 10 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आवेदन किया था और इसके बाद परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे। अब परीक्षा स्थगित होने से उनकी योजनाओं पर असर पड़ा है।
हालांकि परीक्षा टलने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, लेकिन नई तिथि को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Hot this week
Free News - Where voices unite, stories flourish, and community thrives through open dialogue and meaningful connections.
Get important news delivered directly to your inbox and stay connected!
© 2026, Front News Network
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.


