Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंडः राजीव रौतेला की राजस्व परिषद के ( सदस्य न्यायिक) पद पर...

उत्तराखंडः राजीव रौतेला की राजस्व परिषद के ( सदस्य न्यायिक) पद पर नियुक्ति

कुमाऊं मंडल के आयुक्त रह चुके हैं, शासन ने बढ़ाया कद

एफएनएन, नैनीतालः उत्तराखंड शासन द्वारा डा0 रघुनन्दन सिंह टोलिया अकादमी के निदेशक राजीव रौतेला को उत्तराखंड राजस्व परिषद में (सदस्य न्यायिक) के तौर पर पुनर्नियुक्ति प्रदान कर उनका कद बढ़ा दिया है। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव राधा रतुड़ी ने आदेश भी जारी कर दिये हैैं। आदेश में साफ किया गया है कि श्री रौतेला कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे। गौरतलब है कि श्री रौतेला कुमाऊं मंडल के आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान मे वह प्रशासन अकादमी में निदेशक की हैसियत से कार्यरत हैं। बताते चलें कि राजीव रौतेला की पड़ोसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ के चहेते और खासमखास अफसरों में गिनती होती रही है। अब उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र रावत का भी भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments