Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबस ने पीछे से कार को मारी जोरदार ठोकर, 6 लोगों की...

बस ने पीछे से कार को मारी जोरदार ठोकर, 6 लोगों की मौत, 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, हाथरस : एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बस ने पीछे से एक कार को ठोकर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

बता दें कि घटना सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह घटी. जहां यात्रियों से भरी डबल डेकर बस ने एक कार को पीछे से जोरदार ठोकर मारी. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना में कार सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के तुरंत बाद पुलिस को जानकारी दी गई.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. घायलों का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान विजय, पिंकी, नाथू देवी, दिनेश, सुनीता औऱ लोकेश के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं फरार बस चालक की तलाश की जा रही है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments