03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शराब ठेके के बाहर बदमाशों का हमला, फायरिंग में एक घायल, अस्पताल में भर्ती

एफएनएन, कैथल : शहर के जखोली अड्डा स्थित शराब के ठेके पर कैश लेने पहुंचे युवक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमले में बलराज नगर निवासी अमित उर्फ सुनील बच्ची के बाएं हाथ की बाजू में गोली लगी, जिससे उसकी हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई. घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर दो नामजद सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित कैश हैंडलिंग का करता है कामः जानकारी के अनुसार जनकपुरी कॉलोनी निवासी राहुल जिले में सोनीपत की फर्म स्कॉचटैप को अलॉट शराब के ठेकों से कैश कलेक्शन का काम करता है. वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे राहुल अपने दोस्त अमित उर्फ सुनील बच्ची के साथ आई-20 कार में जखोली अड्डा स्थित ठेके पर कैश लेने आया था. जैसे ही राहुल गाड़ी से उतरकर कैश लेने ठेके की तरफ गया, उसी दौरान सड़क पर एक अन्य कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और आई-20 के पास आकर फायरिंग शुरू कर दी.

अमित की बाजू में लगी गोली: अमित उस समय कार की फ्रंट सीट पर बैठा था. आरोपियों ने पहले फायर किया, जो खाली निकल गया, लेकिन दूसरा फायर कार का शीशा तोड़ता हुआ अमित की बाई बाजू में जा लगा. गोली लगते ही अमित ने तुरंत गाड़ी का गेट खोला और जान बचाने के लिए अनाज मंडी की तरफ भाग गया. इस दौरान आरोपियों ने राहुल पर भी 4-5 राउंड फायर किए, हालांकि वह बाल-बाल बच गया.

आरोपियों ने किए करीब 14 से 15 राउंड फायर: घायल अमित ने बताया कि भागते समय संदीप और अंकित सहारण सहित चार-पांच अन्य बदमाश उसका पीछा करते रहे और उस पर लगातार फायरिंग करते रहे. उसने आरोप लगाया कि आरोपियों ने करीब 14 से 15 राउंड फायर किए. जब आरोपियों की गोलियां खत्म हो गई तो वह किसी तरह अनाज मंडी के पास बनी झुग्गी-झोपड़ियों में छिप गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार गोली अमित के हाथ के आर-पार निकल गई, जिससे उसकी बाजू की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है.

पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम: जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रणदीप ने बताया कि घायल युवक ने संदीप और अंकित सहारण को पहचान लिया है. दोनों के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img