Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaबंद बिल्डिंग में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने 24...

बंद बिल्डिंग में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, पुलिस ने 24 को दबोचा

एफएनएन, सोनीपत: सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया और मौके से 24 युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया. इस ऑपरेशन में 24 मोबाइल, लैपटॉप और अन्य उपकरण बरामद किए गए.

विदेशों से किए जा रहे कॉल रिसीव: जांच में पता चला कि इस फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशों से कॉल रिसीव किए जा रहे थे. टीम को सूचना मिली थी कि कुंडली थाना क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री की बिल्डिंग में अवैध कॉल सेंटर चल रहा है. इसके बाद गुप्तचर विभाग, साइबर थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और कुंडली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड मारी.

डीएसपी का बयान: मामले में जानकारी देते हुए गुप्तचर विभाग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने कहा कि, “हमें सूचना मिली थी कि एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है. इसके बाद टीम का गठन कर रेड डाली गई और फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ. यहां से 24 युवक और युक्तियां पकड़ी गईं, साथ ही 24 मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया गया.”

कॉल सेंटर संचालक पर केस दर्ज: कुंडली थाना पुलिस ने कॉल सेंटर के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि किस उद्देश्य से इस सेंटर का संचालन किया जा रहा था. गुप्तचर विभाग और साइबर सेल दोनों मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है. इसमें यह पता लगाया जाएगा कि कॉल सेंटर के पीछे कौन-सी संगठन या व्यक्ति का हाथ है. बरामद उपकरणों और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच से मामले की पूरी साजिश उजागर होने की उम्मीद है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments