Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaअस्पताल में भर्ती हैं मुख्यमंत्री भगवांत मान, मिली बम से उड़ाने की...

अस्पताल में भर्ती हैं मुख्यमंत्री भगवांत मान, मिली बम से उड़ाने की धमकी

एफएनएन, मोहाली: पंजाब पुलिस मुख्यालय उस समय हड़कंप मच गया जब एक अस्पताल जहां राज्य के मुख्यमंत्री भर्ती है उसे और कई अन्य स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी मिली. मेल से ये धमकी मिलने के बाद आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इन जगहों पर भेजा गया. जांच पड़ताल में बम से संबंधित फिलहाल ऐसा कुछ भी नहीं मिला. ये धमकी शरारती तत्वों ने दी या इसके पीछे कौन लोग हैं इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

पंजाब में स्कूलों और सरकारी संस्थानों को उड़ाने की धमकी ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है और पुलिस अलर्ट पर है. इसी बीच खबर आ रही है कि मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली है. जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अभी भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस खबर के बाद मोहाली पुलिस अलर्ट पर है और फोर्टिस हॉस्पिटल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है. इसके साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं.

मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह ने कहा, ‘यह फोर्टिस स्कूल के ईमेल पर धमकी का पुराना पैटर्न है. इसमें कहा गया है कि (स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल में) ऐसा ही बम धमाका होगा. ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी जिक्र है. इसके बाद बम निरोधक दस्ता और दूसरी सिक्योरिटी फोर्स तैनात कर दी गई.

स्कूल को भी धमकी मिली है, जिसकी वजह से वहां भी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई. इससे पहले जो पुरानी धमकी आई थी, उसका आईपी एड्रेस अमेरिका का था. रिकवरी ईमेल लिंक बांग्लादेश का था. तो ये धमकी भरे कॉल उसी आईपी एड्रेस वाले ईमेल से आ रहे हैं. वही ईमेल फिर से 16 स्कूलों में आया है. मुख्यमंत्री सिक्योरिटी अलर्ट पर हैं. जांच चल रही है.’

अलर्ट पर पुलिस

फोर्टिस हॉस्पिटल के साथ-साथ कई स्कूलों को भी धमकी मिली है. मामले की जानकारी देते हुए मोहाली के एसपी दिलप्रीत सिंह ने कहा, ‘आज एक धमकी भरा ईमेल मिला है. धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली करा दिया गया है.

यह धमकी एक ईमेल के जरिए मिली. एडमिनिस्ट्रेशन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. इसी के तहत आज भी मोहाली के स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मिली जानकारी के मुताबिक फेज 2 ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है. जिसमें कुछ और स्कूलों का भी जिक्र किया गया है. आपको बता दें कि धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली करा दिया गया है.

फिलहाल सिक्योरिटी एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं. चूंकि धमकी भरे ईमेल में मुख्यमंत्री मान का जिक्र था, इसलिए पुलिस ने भी मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी बढ़ा दी है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ‘पिछली धमकियां और अभी की धमकियां एक ही व्यक्ति ने भेजी हैं और इसमें खालिस्तान का जिक्र सिर्फ हाइप पाने के लिए किया जा रहा है. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. इन आरोपियों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी.

मुख्यमंत्री मान अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मान पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि, कल (सोमवार) मोगा रैली में शामिल होने के लिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. इसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments