03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बम धमकी से हड़कंप: कई स्कूलों को भेजे गए ई-मेल, अलर्ट पर प्रशासन

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : नोएडा में एक बार फिर से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके कारण हड़कंप मच गया है।  स्कूल को ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चला रही है।  बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड स्कूल में जांच के लिए मौके पर पहुंची है।  स्कूल में बम की खबर मिलते ही स्कूल को खाली करा दिया गया है। स्कूल ने पैरेंट्स को छुट्टी का मेल किया है। स्कूल बसों को वापस भेजा जा रहा है, बच्चों को तय ड्रॉप पॉइंट पर उतारा जा रहा है। इसके साथ ही अभिभावकों से अपील की जा रही है कि बच्चों को तय स्थान लेने पहुंचें और बस स्टाफ से संपर्क में रहें।

पुलिस प्रशासन हुआ सतर्क

दोनों प्रमुख शहरों के स्कूलों में बम की धमकी मिलने के बाद से अफरा-तफरी मच गई है।  पुलिस प्रशासन सतर्क हो गई है और जांच कर रही है।  इसके साथ ही कई इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है और बच्चों की सेफ्टी को लेकर सारे कदम उठाएं जा रहे हैं।   इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड को स्कूल में तैनात कर दिया है।  इस दौरान जो ईमेल आया है, पुलिस उसके सोर्स का पता लगाने में जुट गई है।

सतर्कता के साथ जांच जारी

अभिभावकों में चिंता का माहौल ये खबर मिलते ही स्कूलों के बाहर बड़ी संख्या में अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई है। हालांकि, पुलिस ने उनसे संयम बनाए रखने की अपील की है और जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल स्कूल के हर कोने में सघन तलाशी अभियान और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बम निरोधक दस्ते द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पूरी सतर्कता के साथ जांच जारी है।

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img