03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सत्यम गन हाउस में जोरदार ब्लास्ट, धमाके के बाद मौके पर लोगों में अफरा-तफरी

एफएनएन, नूंह : गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए पर नूंह शहर के जोगीपुर रोड के पास दोपहर लगभग 1 बजे सत्यम गन हाउस में जोरदार ब्लास्ट हुआ. धमाके के बाद मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पाते ही दमकल और पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

धमाके में 50 फीट दूर तक बिखरे शीशे: ब्लास्ट की वजह से गन हाउस की दीवार के परखच्चे उड़ गए. दुकान के गेट पर लगे शीशे करीब 50 फीट दूर तक बिखर गए. इसके अलावा दुकान के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. वहीं, दुकान के अंदर रखे कारतूस और हथियारों में आग लगने के बाद धमाका हुआ.

चार लोग घायल: प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दुकान मालिक ताहिर हुसैन और एक हथियार रिपेयरिंग करने वाला कर्मचारी सहित कुछ अन्य लोग धमाके के समय दुकान में मौजूद थे. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन चार लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नूंह ले जाया गया.

जांच में जुटी पुलिस: दमकल और पुलिस विभाग ने तुरंत ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी. एएसपी आयुष यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि, “हादसे की गंभीरता को देखते हुए अभी भी दमकल और पुलिस की टीम मौके पर डटी हुई है.”

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू: दमकल कर्मी तारीफ ने कहा कि, “हादसे की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और आ पर काबू पाया.” वहीं, हादसे के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस और दमकल कर्मियों की तत्परता की लोगों ने प्रशंसा की. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की बात कही. फिलहाल पुलिस टीम हादसे की पूरी गहन जांच कर रही है.

Hot this week

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...

806 Gram Heroin के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा

एफएनएन, अंबाला : 806 Gram Heroin सीआईए-2 अंबाला पुलिस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img