03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के डॉ. महेश ‘मधुकर’ और सुरेश ठाकुर समेत देश भर के 21 चर्चित साहित्यकारों का मुरादाबाद में सारस्वत अभिनन्दन

फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली। अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच मुरादाबाद के 38वें साहित्य समारोह में सजल कृतियों का विमोचन तथा देश भर से पधारे 21 साहित्यकारों का मंच से सारस्वत सम्मान किया गया।

वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता एवं सजल विधा के प्रवर्तक श्री अनिल गहलौत (मथुरा) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश राघवेन्द्र मणि रहे।

कार्यक्रम में देश भर के अन्य चुनिंदा साहित्यकारों के साथ ही बरेली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.महेश ‘मधुकर’ को महाप्राण निराला स्मृति सम्मान-2026 एवं बरेली के ही साहित्यकार सुरेश ठाकुर को महीयसी महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान-2026 प्रदान किया गया। दोनों को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं नकद धनराशि संस्था द्वारा प्रदान की गई।
इन दोनों साहित्यकारों की इस विशेष, असाधारण और उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रजप्रांत के अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, कवि गोष्ठी आयोजन समिति के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’, साहित्य सुरभि के अध्यक्ष रामकुमार कोली, राज शुक्ल ‘ग़ज़लराज’, बरेली साहित्य विकास मंच के संस्थापक सुभाष रावत ‘राहत बरेलवी’ एवं कवि-पत्रकार गणेश ‘पथिक’ आदि साहित्यकारों ने भी इस असाधारण उपलब्धि पर इन दोनों को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img