एफएनएन, हरिद्वार : पौष पूर्णिमा पर मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार के गंगा घाट पर नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद खास है।
आज से पौष पूर्णिमा और माघ स्नान प्रारंभ हो गया है। मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी हरिद्वार के गंगा घाट पर नदी में आस्था की डुबकी लगाई। ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के मालिक चिन्मय पंडित के साथ पहुंचे अर्जुन ने बताया कि निजी कार्य से वह देहरादून आए थे।







