03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बाबर के नाम पर मस्जिद का निर्माण समाज स्वीकार नहीं करेगा- रावत

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड : तहरीक मुस्लिम शब्बन के ग्रेटर हैदराबाद में बाबरी मस्जिद मेमोरियल और वेलफेयर इंस्टीट्यूशन बनाने के ऐलान के बाद इस पर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. ये फैसला मस्जिद गिराए जाने की 33वीं बरसी पर बाद लिया गया. अब इसे लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सामने आया है.

पूर्व सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि ‘चुनाव के समय में कभी अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए हम कुछ ऐसा कदम उठाते हैं जिससे समाज का ध्रुवीकरण और जटिलतर हो जाता है, जो राष्ट्रहित में नहीं है. मंदिर या मस्जिद बनाना और उसमें सहयोग देना एक नागरिक अधिकार हो सकता है. मगर समाज का अपनी राजनीति के लिए ध्रुवीकरण करना नागरिक कर्तव्य का दुरुपयोग है.’

रावत ने आगे लिखा कि ‘बाबर एक आक्रांता था उसके नाम पर मस्जिद का निर्माण करना इस तरीके की कोशिशों को कोई भी समाज, चाहे वह आरती करने वाला समाज हो या नमाजी समाज हो, कोई समाज उसको स्वीकार नहीं करेगा और न करना चाहिए. प्रबुद्ध जनमत को इस प्रयास के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए और इसके आधार पर ध्रुवीकरण के राजनीतिक प्रयासों की भी निंदा होनी चाहिए’.

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img