03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

करीला धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, एक महिला की मौत, 10 की हालत गंभीर

एफएनएन, विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बड़ी घटना हो गई। जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। यह सभी करीला धाम के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी घटना हैदरगढ़ थाना क्षेत्र की है।

हैदरगढ़ के ग्राम धामनोद में रहने वाले कुशवाहा परिवार के सदस्य और उनके अन्य रिश्तेदार बोलेरो वाहन से करीला धाम दर्शन करने गए थे। वापसी में ग्यारसपुर में उन्होंने रात गुजारी सुबह फिर हैदरगढ़ के लिए रवाना हुए और सीधा और बायपास रोड पर एक मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तकरीबन 15 लोग सवार थे, इसमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

इस घटना में लक्ष्मीबाई (45) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्यारसपुर में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 10 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जिनमे से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्यारसपुर और हैदरगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने घटना और घटना में एक महिला के मौत की पुष्टि की है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img