प्रेमिका को बुलाने की जिद, टावर पर चढ़ा आशिक

एफएनएन, विदिशा : जिले के कुरवाई में प्यार में पागल सिरफिरा आशिक बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर देख लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतरने की समझाइश देते रहे। युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा बमुश्किल देर रात 11 बजे उसे नीचे उतारा गया।

11 केवी बिजली टावर पर चढ़ गया

दरअसल घटना कुरवाई तहसील के ग्राम शाहपुर की है जहां 30 वर्षीय एक युवक अपनी प्रेमिका को वापस बुलाने की जिद में 11 केवी बिजली टावर पर चढ़ गया। वह बिजली विभाग के कर्मचारियों और पुलिस से प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी कुरवाई रोशनी ठाकुर ने विदिशा SDERF टीम को तत्काल मौके पर बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर देर रात को युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिसके बाद SDERF टीम की स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस और होमगार्ड ने रात 11 बजे नीचे उतारा

बताया जाता है कि युवक अपनी प्रेमिका को बीना से लेकर आया था पर आचनक वह वापस चली गई, जिसके कारण युवक टावर पर चढ़ गया। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने कहा कि युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने पर पुलिस और होमगार्ड मौके पर पहुंची थी और काफी देर समझाएं के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। मामले में जांच की जा रही है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img