Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकाठगोदाम में शताब्दी से कट गया अल्मोड़ा का फौजी, मौत

काठगोदाम में शताब्दी से कट गया अल्मोड़ा का फौजी, मौत

  • हलद्वानी में फौज की एमईएस विंग में तैनात था, पुलिस, आरपीएफ ने कराई शनाख्त

एफएनएन, काठगोदामः  दिल्ली से आ रही स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से काठगोदाम के पास कटकर एक फौजी की मौत हो गई। रानीखेत, अल्मोड़ा निवासी अधेड़ फौजी हल्द्वानी में सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में कार्यरत था।

दिल्ली से आ रही स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह जैसे ही काठगोदाम के पास रेलवे के किलोमीटर संख्या 86/7 पर पहुंची तभी अचानक एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना का आभास होते ही लोको पायलट ने ट्रेन को कंट्रोल करते हुए उसे रोका और  घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम पोस्ट को दी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और काठगोदाम पुलिस ने शव की जांच की तो मृतक की पहचान हल्द्वानी कैंट में सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में कार्यरत 55 वर्षीय फौजी मनोहर चंद सती पुत्र मोतीराम सती ग्रााम शिवाली पोस्ट चौपटिया तहसील रानीखेत जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है।काठगोदाम पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments