Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9...

उत्तराखंड : राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल का वक्त पूरा हो रहा है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार इस 25वें वर्षगांठ को ऐतिहासिक और यादगार बनाना चाहती है. जिसके लिए प्रदेश भर में तमाम बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. खास बात यह है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड पहुंचेंगे. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे की तारीख फाइनल हो गई है. पीएम मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे. पहले तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी को 11 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचना था. इस कार्यक्रम में अब बदलाव किया गया है.

दरअसल, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यानी 9 नवंबर को प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसी कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को देखते हुए देहरादून स्थित एफआरआई में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी चल रही है. उत्तराखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे में बदलाव की जानकारी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर की बजाय अब 9 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे. ऐसे में उत्तराखंड शासन-प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारी तेज कर दी है. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आने संबंधित कोई भी लिखित आदेश अभी जारी नहीं हुआ है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments