03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड सड़क हादसा : रोडवेज की बस ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला, बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी चौक के पास सुबह चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया. बस के कुचलने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. आईएसबीटी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम भेजा. साथ ही बस चालक को हिरासत और बस को कब्जे में लिया. वहीं मृतक के परिजनों की तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौर हो कि 67 वर्षीय स्वराज सिंह चौहान निवासी ग्राम सवाई, तहसील कालसी सुबह आईएसबीटी पर सड़क पार कर रहा था, उसी दौरान आईएसबीटी के अंदर से चंडीगढ़ रोडवेज की बस चंडीगढ़ जाने के लिए निकल रही थी, तभी टक्कर लगने से बुजुर्ग आगे के टायर के नीचे आ गया. घटना के दौरान आईएसबीटी पर काफी भीड़ थी और घटनास्थल पर आसपास के लोग की भीड़ जुट गई. आईएसबीटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. परिजनों के आने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. सीओ अंकित कंडारी ने बताया है कि मृतक के परिजनों द्वारा अब तक कोई तहरीर नहीं दी है. तहरीर आने के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करेगी. साथ ही आईएसबीटी चौकी पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और बस को कब्जे में लिया गया.

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img