03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

MP: थाने के बाहर तड़पता रहा घायल… पुलिसकर्मी गाड़ी धुलवाने में व्यस्त, FIR के लिए पैसे की डिमांड !

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस की लापरवाही और असंवेदनशीलता का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। दबोह थाना परिसर में एक गंभीर रूप से घायल युवक घंटों मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी धुलवाने में ही व्यस्त रहे।

संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप

बरथरा गांव में पुराने जमीन विवाद के चलते नारायण परिहार और कोमल परिहार ने श्यामू परिहार पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। खून से लथपथ श्यामू को उनका भाई रामू किसी तरह थाने तक ले आया।

पुलिस ने दिखाई बेरुखी

गवाहों का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर रविंद्र मांझी और अन्य पुलिसकर्मी घायल की मदद करने के बजाय अपनी गाड़ी धुलवाने में लगे रहे। घायल श्यामू दर्द से तड़पता रहा, लेकिन थाने में किसी को रहम नहीं आया।

FIR के नाम पर मांगे पैसे

परिवार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने FIR दर्ज कराने की मांग की, तो पुलिसकर्मियों ने पैसों की डिमांड कर डाली। पैसे न देने पर पीड़ित को ही आरोपी बना दिया गया। परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश

पीड़ित के भाई रामू परिहार ने कहा – 

“मेरे भाई को बचाने की बजाय पुलिस हमसे सौदेबाज़ी कर रही थी।” अब परिजनों ने सीधे S से न्याय की गुहार लगाई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img