03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

एफएनएन, कानपुर: केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना संक्रमित हो गई हैं। ट्रू-नॉट परीक्षण में शुक्रवार देर रात कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें कोविड आइसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया का संक्रमण भी मिला है। हालांकि राज्य मंत्री की सहायिका और उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति की एंटीजन जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सांस लेने में तकलीफ होने पर शुक्रवार देर रात एलएलआर हॉस्पिटल (हैलट) के मेडिसिन आइसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उनके दोनों फेफड़ों में संक्रमण की वजह से निमोनिया भी हो गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए ट्रू-नॉट सैंपल लिया गया, जो जांच में पॉजिटिव आया है।

केंद्रीय मंत्री को 22 नवंबर से बुखार आ रहा है। शुक्रवार को सीने में तेज दर्द उठने पर एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में उनकी जांच की गई। यहां उनकी रिपोर्ट सामान्य आई। सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि उनकी कोरोना की एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आरटीपीसीआर जांच के लिए ब्लड सैंपल भेजा गया है। कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए ट्रू-नॉट जांच के लिए सैंपल लिया गया, जो पॉजिटिव आया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img