03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पहेली बना सूर्य के ‘कोरोना’ का बढ़ता पारा

Spread the love
  • निश्चित अवधि के बाद भी तापमान में नहीं आ रही गिरावट, गुत्थी सुलझाने में जुटे देश-विदेश के वैज्ञानिक

एफएनएन, नैनीताल। सूर्य के वाह्य आवरण (कोरोना) का बढ़ता तापमान देश और दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए पहेली बन गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एक निश्चित अवधि के बाद सूर्य के तापमान में आने वाली गिरावट अब नहीं हो रही है। यह खतरनाक संकेत है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अमेरिका, जापान और बुल्गारिया के वैज्ञानिकों के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय के सौर भौतिकी वैज्ञानिक प्रो. रमेश चंद्रा भी जुटे हैं।

सौर वातावरण से हजारों गुना गरम

प्रो.रमेश चंद्रा के मुताबिक, सूर्य के वाह्य आवरण को कोरोना कहते हैं। सौर वातावरण की तुलना में सूर्य का वाह्य आवरण यानि कोरोना हजारों गुना ज्यादा गर्म है। वैज्ञानिक कोरोना में आ रहे बदलाव पर अध्ययन कर रहे हैं।

चुंबकीय क्षेत्र में परिवर्तन जिम्मेदार

प्रो. चंद्रा ने नासा के सोलर डायनामिक्स ऑब्जर्वेटरी से मिले अन्वेषणों के आधार पर हाल ही में सोलर जेट और उसके कोरोना के तापमान पर पड़ रहे प्रभाव का अध्ययन किया। उनका यह शोध जनरल एंट्रोफिजिकल में प्रकाशित भी हो चुका है। इसमें बताया गया है कि सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन ही इस उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार हैं।

सूर्य की गतिविधियों पर नजर रखने को उपग्रह भेजेगा इसरो

सूर्य की गतिविधियों के निकट से अध्ययन के लिए इसरो 2022 में आदित्य उपग्रह लॉन्च करेगा। यह सूर्य की गतिविधियों पर नजर रखेगा। यह तापमान और चुंबकीय क्षेत्र का डेटा भी वैज्ञानिकों को मुहैया कराएगा। प्रो. चंद्रा भारत के वैज्ञानिकों के इस मिशन से जुड़े हुए हैं।

नासा से मिल रहा डेटा
2018 में लॉन्च हुआ नासा का पार्कर सोलर प्रोव सेटेलाइट लगातार सूर्य के कोरोना की ओर बढ़ रहा है। इससे तापमान और चुंबकीय क्षेत्र का डेटा मिल रहा है। नासा का यह उपग्रह भी सूर्य के बाह्य आवरण के तापमान में कमी नहीं आने की गुत्थी सुलझाने में मददगार होगा।
-प्रो. रमेश चंद्रा

सौर भौतिकी वैज्ञानिक, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल

 

 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img