03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

MP: लव जिहाद फंडिंग मामला, पार्षद अनवर कादरी ने की कोर्ट में आत्मसमर्पण

Spread the love

एफएनएन, इंदौर: अनवर को पार्षद पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। महापौर परिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। इसके संभागायुक्त दीपक सिंह ने भी शोकाज नोटिस जारी किया। अनवर को 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखना था, हालांकि तब तक जवाब पेश नहीं हुआ।

ढाई माह से फरार लव जिहाद की फंडिंग के मामले में आरोपी बने पार्षद अनवर कादरी शुक्रवार को जिला कोर्ट में पेश हुआ। अब पुलिस उसका रिमांड लेगी और लव जिहाद को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस ने उसके उपर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। शुक्रवार को जब वह कोर्ट में पेश हुआ तो पुलिस अफसरों को जानकारी लगी और कोर्ट पहुंचे। लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने कई जगह छापे मारे थे। दिल्ली से उसकी बेटी आयशा को भी गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उसकी जमानत हो गई है।

पार्षद पद से हटाने का नोटिस

अनवर को पार्षद पद से हटाने की तैयारी की जा रही है। महापौर परिषद बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। इसके संभागायुक्त दीपक सिंह ने भी शोकाज नोटिस जारी किया। अनवर को 25 अगस्त तक अपना पक्ष रखना था, हालांकि तब तक जवाब पेश नहीं हुआ।

10 थानों में 20 से ज्यादा केस दर्ज 

अनवर कादरी पिता मोहम्मद असलम कादरी उर्फ अनवर पर इंदौर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा महाकाल उज्जैन थाना में भी भादवि के तहत 392 का प्रकरण पंजीबद्ध है। इसके अलावा इंदौर नगर के संयोगितागंज थाने में 7 प्रकरण, सदर बाजार थाने में 4, खजराना में 3, बाणगंगा में 2, चंदन नगर थाने में 2, जूनी इंदौर, सराफा, छोटी ग्वालटोली और एमजी रोड थाने में विभिन्न धाराओं में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध है।

तमाचा भी जड़ा

अनवर कादरी कोर्ट में पेश होने के लिए सफेद शर्ट और काली पेंट पहनकर आया था। जब वह फरार हुआ था तो उसके बाद सफेद थे और दाड़ी भी थी, लेकिन कोर्ट में पेश होने के दौरान उसका हुलिया बदला हुआ था। उसके बाल काले थे और दाड़ी भी नहीं थी। कोर्ट में पेश होने के बाद पुलिसकर्मी उसे लगभग दौड़ाते हुए पुलिस वाहन तक ले गए। इस दौरान भीड़ में से किसी ने उसे एक तमाचा भी मारा। वह वकीलों की तरह सफेद शर्ट व काली पेंट पहन कर आया था। उसके साथ में कुछ वकील भी थे।

दो युवकों ने कहा था- अनवर ने दिए थे दो लाख रुपये

15 जून को बाणगंगा पुलिस ने दो युवकों को लव जिहाद के मामले में गिरफ्तार किया था। तब उन्होंने बताया था कि उन्हें हिन्दू युवतियों को फंसाने और शादी करने के लिए अनवर कादरी ने दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद पुलिस ने अनवर कादरी के खिलाफ केस दर्ज किया, लेकिन वह फरार हो गया था।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img