03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्लास्टिक मैट के गोदाम में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

Spread the love

एफएनएन, बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु के हलासुरु गेट पुलिस थाना क्षेत्र स्थित एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई इस घटना में कम तीन लोगों की मौत होने की सूचना है. पुलिस ने बताया कि आग इमारत के भूतल पर स्थित प्लास्टिक मैट के गोदाम में लगी थी. दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी थी.

अगलगी की इस घटना में मरने वालों की पहचान मदन सिंह (36) और सुरेश (34) के रूप में हुई है. एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. चार मंजिला इमारत के भूतल और प्रथम तल पर गोदाम था, जहां प्लास्टिक की चटाइयां रखी जाती थीं.

मदन सिंह, राजस्थान के रहने वाले थे. पत्नी संगीता, बच्चे विहान और नितेश के साथ तीसरी मंजिल पर रहते थे. आग लगने के कारण मदन कुमार का परिवार और तीन मजदूर पहली मंजिल पर स्थित गोदाम में फंस गए. पुलिस ने बताया कि मदन कुमार समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. उनके शव विक्टोरिया अस्पताल भेज दिए गए हैं.

आग लगने से बिल्डिंग में धुआं भर गया. घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को इमारत में घुसने में मुश्किल हो रही थी. किसी तरह, बचावकर्मी इमारत के अंदर घुसे. अब तक तीन लोगों के शव अस्पताल भेजे जा चुके हैं. आशंका है कि कुछ और लोग भी इस हादसे के शिकार हुए होंगे. फिलहाल बचाव अभियान जारी है.

चिक्कापेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक आर.वी. देवराज ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने संदेह जताया कि जिस इमारत में आग लगी, वहां पांच से अधिक लोग थे. उन्होंने आरोप लगाया कि इमारत गलत तरीके से बनायी गयी है, जिस वजह से हादसा हुआ. उन्होंने, इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की.

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img