एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के थराली में आई आपदा के बाद से पूरे क्षेत्र का जनजीवन अस्त व्यस्त है. तमाम टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं. लापता लोगों की तलाश जारी है. इस आपदा से प्रभावित हुए लोगों को खाद्य आपूर्ति विभाग कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी जरूरत के अनुसार हर सामान मुहैया करा रहा है. आलम यह है कि सड़क मार्ग टूट जाने के बावजूद भी खाद्य सामग्री की सप्लाई हो रही है.
उत्तराखंड के धराली में आई आपदा से पूरा क्षेत्र मलबे से पट गया है. लोगों का व्यापार चौपट हो गया है. इमारतें ध्वस्त हो गई हैं. पूरा धराली बाजार तबाह हो गया है. लेकिन ये आपदा धारली के लोगों के हौसले नहीं डगमगा पाई. जबकि अलग-अलग विभाग के कर्मचारी भी आपदा प्रभावितों के लिए सुविधाएं जुटाने में लगे हुए हैं. ऐसी ही कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें खाद्य सामग्री जर्जर रास्तों और कठिन हालातों के गुजरते हुए धराली पहुंचाई जा रही है.
तस्वीरों के मुताबिक कठिन परिस्थितियों में लंबी दूरी तय करने वाले यह कर्मचारी या मजदूर अपने कंधे पर रखकर सिलेंडर की सप्लाई कर रहे हैं. ताकि आपदा के कार्यों में लगे कर्मचारियों और अपना सब कुछ इस आपदा में खो चुके लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो.







