एफएनएन, लखनऊ: यूपी नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुखिया चंद्रशेखर पर इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से वो लगातार विवादों में बने हुए हैं। अब रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर पर कई गंभीर लगाए हैं।







