एफएनएन, पीलीभीत: राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की फेसबुक आईडी पर किए गए पोस्ट पर विवादित कमेंट करने वाला बिहार का निकला। कोतवाली पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सुरागरसी के बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसमें सामने आया है कि वह राज्यमंत्री को जानता भी नहीं है। मोबाइल चलाते वक्त बार-बार पोस्ट सामने आई तो कमेंट कर दिया गया।







