एफएनएन, बाराबंकी : जिले के टिकैतनगर कोतवाली थाने के ठीक सामने भगत सिंह पार्क के पास तेज गति से जा रहे एक पिकअप ट्रक ने तीन बच्चियों को टक्कर मार दी जिससे सात वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गईं। कोतवाली प्रभारी रत्नेश पांडे ने बताया कि आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीन छोटी लड़कियों को टक्कर मार दी। पांडे ने कहा, “उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल लड़कियों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।”






