03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत-पाक टेंशन के बीच लाहौर में 35-40 मिनट तक सीरियल ब्लास्ट

एफएनएन, लाहौर: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बीच लाहौर में सीरियल धमाकों की खबर सामने आई है. वहां पर एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं. ये धमाके किसने किए ये अब तक पता नहीं चल सका है. ये कोई आतंकी गतिविधि भी हो सकती है. हालांकि जांच के बाद ही ये साफ हो सकेगा. एक के बाद एक कई धमाके लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट इलाके में सुने गए. जानकारी के मुताबिक ये धमाके करीब 35-40 मिनट तक हुए.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने बुधवार को पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. जिसके बाद लोगों में डर का माहौल है. इस बीच लाहौर में आज सीरियल ब्लास्ट हो गया. ये ब्लास्ट किसने किया, ये अब तक साफ नहीं हो सका है.

धमाका एक इमारत के सामने हुआ. जिसके बाद बिल्डिंग के ऊपर धुआं उठता दिखाई दिया. लाहौर का गुलबर्ग इलाका और वाल्टन एयरपोर्ट के पास नसीहाबाद और गोपालनगर भी धमाके का शिकार हुआ है.  इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल है.

लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हैं. इस घटना के बाद लाहौर के लोगों में डर का माहौल है. वे अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं. इन धमाकों के बाद इलाके में तुरंत इमरजेंसी सायरन बज गए.

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img