03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खड़े कैंटर से टकराई पुलिस की गाड़ी, SI और अपराधी सहित 5 की मौत

एफएनएन, अलीगढ़: अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में एक पुलिस की कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से भिड़ गई, जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव तोमर ने अलीगढ़ में संवाददाताओं को बताया कि फिरोजाबाद से चार पुलिसकर्मी एक विचाराधीन कैदी को अदालत में पेश करने के लिए बुलंदशहर ले जा रहे थे तभी अलीगढ़ के खेरेश्वर चौराहे के पास उनका वाहन एक खड़े कैंटर से जा टकराया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में विचाराधीन कैदी और तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। फिरोजाबाद पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक इस घटना में उपनिरीक्षक राम संजीवन, हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह, चंद्रपाल सिंह और मुलजिम गुलशन की मौत हो गई।

इसने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह और शेरपाल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि संभवत: पुलिस वाहन के चालक को झपकी आ गई जिससे वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कैंटर से जा टकराया।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img