03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आतंक का हेडक्‍वार्टर मस्जिद ए बिलाल ध्वस्त, हाफिज सईद और मसूद अजहर की लंका भी तबाह

Spread the love

एफएनएन, पहलगाम: भारतीय सेना ने बुधवार (7 मई, 2025) तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकाने पर मिसाइल हमला किया. सेना ने प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालयों को निशाना बनाया. जिन 9 जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें मुजफ्फराबाद में हिजबुल मुजाहिद्दीन का हेडक्वार्टर मस्जिद ए बिलाल,  बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और लश्कर का मुख्यालय शामिल है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर और मुरीदके को निशाना बनाया है. भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसकी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत की यह कार्रवाई 22 अप्रैल में हुए आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद आई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे.

आतंक के अड्डों पर भारत की कार्रवाई

रक्षा मंत्रालय ने 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा, “कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया.”

इसमें कहा गया, “भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है.” 1999 में आईसी-814 के अपहृत यात्रियों के बदले मसूद अजहर की रिहाई के बाद बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी समूह का केंद्र बन गया. तब से ये ग्रुप भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है, जिसमें 2001 में संसद पर हमला, 2000 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा पर हमला, 2016 में पठानकोट में IAF बेस पर हमला और 2019 में पुलवामा आत्मघाती हमला शामिल है.

कहां कितनी हुई स्ट्राइक?

पाकिस्तानी सेना की अगर मानें तो अहमदपुर ईस्ट में 4, मुजफ्फराबाद में 7, कोटली में 5, मुरीदके में 4, सियालकोट- कोटली लुहारा में 2 और शक्करगढ़ में 2 स्ट्राइक हुई हैं.

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img