03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

90 से अधिक आतंकी ढेर, सेना ने दिया रिएक्शन, कहा- न्याय हुआ, रक्षा मंत्री बोले- भारत माता की जय

एफएनएन, नई दिल्ली: भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें आतंकवादी समूह लश्कर-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है।

रक्षा मंत्रालय ने देर रात 1.44 बजे एक बयान में कहा कि सैन्य हमले “ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत किए गए। इसमें कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई “केंद्रित, नपी-तुली रही है तथा यह ध्यान रखा गया है कि यह और बढ़े।

बोला पाकिस्तान- देगा उचित जवाब

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को “युद्ध की कार्रवाई” करार दिया और कहा कि उनके देश को “उचित जवाब” देने का पूरा अधिकार है।

भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “कुछ देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया।”

इसमें कहा गया, “किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्य के चयन और क्रियान्वयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।” सूत्रों ने कहा कि सभी नौ ठिकानों पर हमले सफल रहे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “ऑपरेशन सिंदूर” की बारीकी से निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि जिन नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ये दोनों पाकिस्तान के पंजाब में हैं। भारत की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद आई है। हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया, “ये कदम बर्बर पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।” इसमें कहा गया, “हम इस प्रतिबद्धता पर कायम हैं कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।” इस कारवाई के तत्काल बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत माता की जय।” भारतीय सेना ने अपने पोस्ट में कहा, “न्याय हुआ।”

90 आतंकी ढेर

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान की कमर तोड़ कर रख दी है। एयर स्ट्राइक के बाद ऐसा दावा किया जा रहा है कि 90 से अधिक आतंकवादी इस हमले में मारे गए हैं।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कोटली और मुजफ्फराबाद तथा बहावलपुर में मिसाइल हमले किए गए। उन्होंने “एआरवाई न्यूज ” चैनल को बताया कि कुछ समय पहले, भारत ने बहावलपुर के अहमद पूर्वी इलाके, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए। उन्होंने कहा, “हमारे वायु सेना के सभी विमान आसमान में उड़ रहे हैं। यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया। उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसने नहीं दिया गया।” उनका कहना था, “मुझे इसे स्पष्ट रूप से कहने दीजिए कि पाकिस्तान अपनी पसंद के समय और स्थान पर इसका जवाब देगा। घोर उकसावे की यह कार्रवाई अनुत्तरित नहीं रहेगी।”

भारतीय सैन्य प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान से लगी सीमा पर सभी वायु रक्षा प्रणालियों को अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन के बाद भारत ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, यूएई और सऊदी अरब सहित कई प्रमुख देशों से संपर्क किया और उन्हें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले के बारे में जानकारी दी।

एक सूत्र ने कहा, “वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है और उन्हें भारत द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी है।” यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट देने के कुछ दिनों बाद हुआ। शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री ने बीते 29 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले की प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी थी। मोदी ने “आतंकवाद पर करारा प्रहार” करने के राष्ट्रीय संकल्प पर भी जोर दिया था।

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img