बंदूकधारियों के हमले ने 40 लोगों की ली जान, राष्ट्रपति ने दिया जांच के आदेश

एफएनएन, अबुजा: नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि देश के उत्तर-मध्य भाग में एक ईसाई कृषक समुदाय पर मुस्लिम बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए। माना जा रहा है कि चरवाहों ने इस घटना को अंजाम दिया। राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने रविवार देर रात जिके समुदाय पर हुए हमले की जांच के आदेश दिए हैं।

टीनुबू ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की गहन जांच करने और इस हिंसक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया है।’’ मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ के अनुसार, बंदूकधारियों ने अचानक हमला किया जिससे लोग बचकर नहीं भाग पाए। मृतकों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश के इस हिस्से में इस तरह के हमले आम हो गए हैं। हमलों में शामिल बंदूकधारी आमतौर पर फुलानी नामक मुस्लिम जनजाति के चरवाहे होते हैं। वे सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर किसानों पर घातक हमले करते हैं।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img