03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: 50 हजार की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार… पत्नी ने एंटी करप्शन पर उठाए सवाल

Spread the love

एफएनएन, बरेली: बहेड़ी थाने की भुड़िया चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन की टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में चौकी इंचार्ज की पत्नी ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर कई सवाल उठाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। आरोप लगाया कि जब उनके पति कैंट थाने में थे तो एंटी करप्शन टीम के एक अधिकारी ने एक महिला को छोड़ने का दबाव बनाया था लेकिन उनके पति ने महिला को नहीं छोड़ा था। इसी वजह से उनके पति को झूठे आरोप में फंसाया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड के किच्छा निवासी जीशान मलिक की शिकायत पर 7 जनवरी को एंटी करप्शन की टीम ने बहेड़ी थाने की चौकी भुड़िया इंचार्ज दीपचंद को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। दीपचंद पर जीशान ने आरोप लगाया था कि एक मामले का मुकदमा खत्म करने के बदले 2.50 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने दीपचंद को रुपये दिए, उसी वक्त एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। इस संबंध में एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दरोगा दीपचंद की पत्नी गुंजन की शिकायत पर जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा और सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव शामिल हैं।

गुंजन ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि जिस वक्त एंटी करप्शन की टीम ने उनके पति को गिरफ्तार किया था, उस वक्त चौकी में कई लोग बैठे थे, लेकिन टीम ने उनमें से किसी एक व्यक्ति को गवाह नहीं बनाया। गिरफ्तारी से पहले टीम चौकी पर तैनात एक सिपाही को उठाकर उत्तराखंड ले गई। वहां डराया धमकाया और उस सिपाही से ही दराज में 50 हजार रुपये रखवा दिए। यदि सिपाही से पूछताछ की जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। जब उनके पति कैंट थाने में तैनात थे, तब एंटी करप्शन के एक अधिकारी ने एक महिला को छोड़ने का दबाव बनाया था। इस संबंध में अधिकारी ने थाना प्रभारी कैंट को भी फोन किया था। बताया कि यदि कॉल डिटेल निकलवाई जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। दबाव न मानने पर एंटी करप्शन के अफसर ने उनके पति को फंसाया है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img