03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सुहागरात पर दुल्हन की हत्या कर, फिर खुद भी दे दी जान

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: घर में दुल्हन आने का जश्न था। देरशाम तक रस्मों-रिवाज जारी रही। हर कोई खुश था। सुहागरात थी, रात करीब 11 बजे दूल्हा-दुल्हन के पास चला गया। लेकिन सुहागरात पर रात करीब 12 बजे दूल्हे ने दुल्हन को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या करने के करीब आधे घंटे बाद तक वह कमरे में बैठकर रोता रहा। कुछ देरबाद खुद भी फंदे से लटक गया।

सुबह को दोनों की लाशें देखकर घरवालों के साथ पूरे इलाके के होश उड़ गए। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी मौत के बीच के अंतर का जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस और दूल्हा-दुल्हन, दोनों के परिवार इस नतीजें पर नहीं पहुंच पाए हैं कि आखिर प्रदीप ने ऐसा क़दम क्यों उठाया।

घटनाक्रम अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र का है। सहादतगंज मुरवान टोला के रहने वाले प्रदीप कुमार की शादी 7 मार्च को हुई। खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया के रहने वाली मंतूराम की बेटी शिवानी, प्रदीप की दुल्हन बनकर 8 मार्च को ससुराल पहुंची थीं। दोनों परिवार खुश थे। लेकिन उन्हें ये क्या पता था कि शादी की रस्मों के दौरान ही उन्हें दूल्हा-दुल्हन की अर्थियां उठानी पड़ जाएंगी।

8 मार्च को शिवानी दुल्हन बनकर ससुराल पहुंची। घरवालों ने खुशी के साथ सभी रस्मों-रिवाज निभाकर बहू का स्वागत किया। प्रदीप और शिवानी भी खुश थे। दुल्हन अपने कमरे में थी। रात के 11 बजे प्रदीप, कमरे में गया। दोनों की सुहागरात थी। लेकिन सुहागरात के डेढ़ घंटे के अंदर यहां दो लाशें गिर गईं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स के आधार पर डॉक्टरों ने कहा कि दूल्हा और दुल्हन की मौत में आधे घंटे का फर्क है। आधे घंटे पहले दुल्हन की मौत हुई। उसके आधे घंटे बाद दुल्हा मर गया। इस बात से यह अंदाजा लगाया गया कि दुल्हन की हत्या करने के आधे घंटे बाद तक दूल्हा उसके कमरे में ही मौजूद रहा। 24 वर्षीय प्रदीप कुमार और 22 वर्षीय शिवानी की शादी का प्रतिभोज रविवार को होना था। सुबह को घरवालों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो नहीं उठे। बाद में दरवाजा तोड़कर देखा गया तो प्रदीप फंदे पर लटका था जबकि बेडरूम पर शिवानी का शव पड़ा था।

पुलिस की जांच में ये पता लगा है कि प्रदीप ने अपने भांजे से एक मोबाइल फोन खरीदने को कहा था। शायद वह शिवानी को फोन गिफ्ट करना चाहता हो क्योंकि, शिवानी के पास मोबाइल नहीं था। जबकि प्रदीप का मोबाइल उसके पास से बरामद हुआ है। इस मंजर ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि कमरा अंदर से बंद था। इसलिए किसी बाहरी के प्रवेश का कोई औचित्य नहीं है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Hot this week

Bank के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख

प्रयाग भारत, ऋषिकेश : Bank देहरादून रोड स्थित एक...

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...

Greater Noida की चिप फैक्ट्री में भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान 2 फायरकर्मियों की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : Greater Noida के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र...

Topics

Bitcoin Scam में ED का बड़ा एक्शन, 8.54 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Scam प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

Haridwar में नशीले सिरप का बड़ा भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नशे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img