03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

20साल बाद केबीसी की हाट सीट पर बैठीं और जीत लिया आसमान

Spread the love

दिल्ली की नाजिया 20साल से केबीसी के लिए ट्राई कर रही थीं, अब जाकर हुई बल्ले-बल्ले

  • कौन बनेगा करोड़पति के चालू सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट का पहना ताज

एफएनएन, मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति के सोमवार के एपिसोड में दिल्ली से आईं नाजिया नसीम एक करोड़ के सवाल का बिल्कुल सही जवाब देकर इस सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट बन गई हैं।  हालांकि 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब नहीं पता होने के चलते उन्हें एक करोड़ के सवाल पर ही कांटेस्ट क्विट करने का फैसला करना पड़ गया।
कॉलेज के दिनों से थी केबीसी में आने की कोशिश

एफएनएन के साथ बातचीत में नाजिया ने बताया- मैं कॉलेज के दिनों से ही केबीसी में आने की कोशिश कर रही थी। कौन बनेगा करोड़पति को 20 से ज्यादा साल और 12 सीजन हो गए हैं। उस वक्त मैं कॉलेज में थी, जब मैंने पहली बार केबीसी के लिए ट्राई किया था।

तब मुश्किल से मिल पाते थे लैंडलाइन फोन

नाजिया कहती हैं,  “वो लैंडलाइन फोन के दिन थे जो  हर 15-20 दिन बाद डेड हो जाया करते थे। तब हमें टेलीफोन बूथों में जाकर केबीसी में मौका पाने के लिए  काल लगाकर अपनी किस्मत आजमानी पड़ती थी। हम अपनी फिंगर्स क्रॉस्ड रखकर कॉलबैक का इंतजार किया करते थे। क्या पता,  जब केबीसी से कॉलबैक आए तो हमारा फोन डेड होने की वजह से लग ही नहीं पाए। उन दिनों अक्सर लोगों को अपना नंबर लगाने के लिए किस्मत पर ही भरोसा करना पड़ता था।

सबको बुरा, मेरे लिए लकी रहा साल 2020

“तब ईमेल और हैंडसेट फोन नहीं होते थे। मैं केबीसी में आने की कोशिश तो लगातार करती ही रहती थी लेकिन कभी पार्टिसिपेट करने का मौका नहीं मिल पाया। लिहाजा 20 साल तक केबीसी की हाट सीट पर बतौर कंटस्टेंट बैठने का सपना सिर्फ सुनहरा सपना ही बना रहा। आखिरकार  अब साल 2020 में यह मुमकिन हो पाया है। लोगों के यकीन से थोड़ा हटकर साल 2020 मेरे लिए काफी लकी रहा है। मैं कभी भी ऐसा नहीं कहूंगी कि साल 2020 एक बुरा साल है।”

 

 

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img