03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शादी की जिद में 40 फिट होर्डिंग पर चढ़ गई प्रेमिका

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, इंदौर  : एक नाबालिग लड़कीअपने प्रेमी से शादी करने की जिद में सड़क से 40 फिट ऊंचे लगे होर्डिंग पर चढ़ कर बैठ गई।

बता दें कि इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की पर प्यार का जुनून इस कदर हावी हुआ कि वह अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में जमीन से लभग 40 फिट ऊंचे विज्ञापन के होर्डिंग पर जा बैठी और अपने प्रेमी को वहां बुलाने की जिद करने लगी। लड़की की यह हरकत देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग 45 मिनट समझाने के बाद लड़की नीचे उतर आई। बता दें कि उक्त लड़की एक लड़के से प्यार करती है। जब उसे पता चला कि लड़के के घरवाले उसकी शादी कहीं और करने जा रहे हैं तो वह उसके घर जा पहुंची और उसकी लड़के के परिवारवालों से कहासुनी हो गई। उसकी अपने प्रेमी से भी तू-तू मैं-मैं हो गई जिसके बाद लड़की तैश में आकर परदेशीपुरा के एमआर 4 मार्ग पर लगे विज्ञापन के होर्डिंग पर चढ़ गई। रविवार को लड़की ने होर्डिंग पर चढ़कर लड़के को फोन लगा दिया। मौके पर पहुंची परदेशीपुरा थाने की पुलिस ने उसे काफी देर समझाया जिसके बाद लड़की मान गई। इसके बाद लड़की को थाने ले जाया गया और उसकी काउंसिलिंग की गई। लड़की ने दोबारा ऐसी हरकत न करने की हामी भरी। जिसके बाद उसके परिजनों को थाने बुलाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Topics

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img