03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल: जिले के बेतालघाट में एक महिला को तेंदुआ ने बनाया निवाला

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट में एक महिला को तेंदुआ ने अपना निवाला बना लिया है। महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। इस दुखद खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पूरे क्षेत्र में हड़कंप के साथ दहशत भी व्याप्त है। इसके चलते ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेतालघाट के ओखलढुंगा निवासी शांति देवी पर उसके घर के पास घात लगाए तेंदुए ने हमला कर दिया। सूत्रों की मानें तो गुलदार उसे अपने जबड़ों में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। शांति देवी की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने शांति देवी की तलाश शुरू कर दी। जिस पर उन्हें खून के धब्बों के साथ मृतका का क्षत-विक्षत शव घर से थोड़ी दूरी पर बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुलदार ने मृतका पर इतनी बुरी तरीके से हमला किया है कि उसके शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगह से बरामद हुए हैं।

वहीं, इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर संबंधित मामले में जानकारी जुटाई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर डेरा डाल बाघ की तलाश में जुटा हुआ है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Topics

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img